---Advertisement---

LPG New Rules 2026: गैस सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी के नियम बदले, जेब पर बढ़ेगा बोझ

May 1, 2026 5:37 PM
1 मई 2026 से लागू नया LPG Booking Rule: क्या बदला और इसका आप पर क्या असर होगा?
---Advertisement---

1 मई 2026 से LPG के 4 बड़े नियम बदले हैं: अब हर डिलीवरी पर OTP अनिवार्य होगा, शहरों में बुकिंग का समय 21 से बढ़कर 25 दिन हुआ, PNG+LPG दोनों कनेक्शन रखने वालों को एक सरेंडर करना होगा, और कमर्शियल सिलेंडर ₹993 तक महंगा हुआ।

BALLIA NEWS Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On Google
Google News Follow Us

1 मई 2026 से LPG में क्या-क्या बदला?

  • OTP आधारित गैस डिलीवरी अब अनिवार्य
  • LPG बुकिंग के बीच समय बढ़ाया गया
  • ड्यूल कनेक्शन (PNG + LPG) पर सख्ती एक ही मिलेगा गैस
  • कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगे हुए

OTP बेस्ड डिलीवरी क्या है और कैसे काम करेगा ?

नए नियम के तहत अब हर गैस डिलीवरी OTP (वन टाइम पासवर्ड) के जरिए ही पूरी होगी। बिना OTP के गैस नहीं मिलेगा |

OTP-based Delivery क्यों जरूरी की गई?

  • गैस चोरी रोकने के लिए
  • गलत पते पर डिलीवरी से बचाव
  • फर्जी बुकिंग पर नियंत्रण

उदाहरण:

मान लीजिए आपने LPG सिलेंडर बुक करते है । जब डिलीवरी बॉय आपके घर आएगा, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। बिना इस OTP के सिलेंडर आपको नहीं दिया जाएगा।

नए नियम में LPG बुकिंग का अंतराल कितना बढ़ा?

अब गैस बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया गया है। नीचे दिए गया है कितना समय बढ़ाया गया है |

  • शहरी क्षेत्र: 21 दिन → 25 दिन
  • ग्रामीण क्षेत्र: 30-35 दिन → 45 दिन

इसका मतलब क्या है?

अब आप पहले से ज्यादा गैस का प्लान बनाकर उपयोग करेंगे।

प्रैक्टिकल टिप:

अगर आपके घर में गैस जल्दी खत्म हो जाती है, तो:

  • खाना बनाने की आदतों में थोड़ा बदलाव करें
  • प्रेशर कुकर का ज्यादा उपयोग करें
  • गैस सेविंग तकनीकों को अपनाएं

PNG और LPG दोनों हैं तो क्या करें?

सरकार अब ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान कर रही है जिनके पास PNG (पाइप्ड गैस) और LPG दोनों कनेक्शन हैं।

नया नियम:

  • ऐसे उपभोक्ताओं को LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा
  • वे नए सिलेंडर या रिफिल के लिए पात्र नहीं होंगे

क्यों लिया गया यह फैसला?

  • गैस सब्सिडी का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए
  • जरूरतमंद लोगों तक LPG पहुंचाने के लिए

उदाहरण:

अगर आपके घर में पहले से PNG कनेक्शन है और आप LPG भी ले रहे हैं, तो आपको एक विकल्प चुनना होगा।

कमर्शियल गैस सिलेंडर कितना महंगा हुआ?

कमर्शियल (19 किलो) गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

फिलहाल का अपडेट:

  • मार्च से अब तक कई बार कीमत बढ़ी
  • 1 मई को फिर बड़ा बदलाव
  • कीमत में करीब ₹993 तक की वृद्धि

कीमत बढ़ने के कारण:

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता
  • पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव
  • सप्लाई चैन में रुकावट

किस पर पड़ेगा असर?

  • होटल और रेस्टोरेंट
  • स्ट्रीट फूड वेंडर्स
  • छोटे व्यवसाय

क्या घरेलू गैस पर भी असर पड़ेगा?

अभी तक सरकार ने साफ किया है कि:

  • घरेलू LPG सिलेंडर की सप्लाई सामान्य रहेगी
  • CNG और PNG की उपलब्धता पर कोई असर नहीं
  • कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश जारी है

यानी आम घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

sourse : abplive

आपको क्या करना चाहिए?

  • मोबाइल नंबर LPG account से update रखें
  • गैस का उपयोग plan करके करें
  • PNG connection है तो LPG status जांचें
OTP न आए या मोबाइल बंद हो तो?

otp न आने पर फोन को रिस्टार्ट करे और नेटवर्क चेक करे |

25 दिन से पहले गैस खत्म हो जाए तो?

25 दिन से पहले अगर गैस सिलेंडर खत्म होने पर एजेंसी से सीधे संपर्क कर स्पेशल परमिशन से बुकिंग की जा सकती है।

LPG सरेंडर करने का process क्या है?

LPG (रसोई गैस) कनेक्शन सरेंडर करने की प्रक्रिया अब बहुत सरल हो गई है। आप इसे ऑनलाइन घर बैठे या अपनी गैस एजेंसी पर जाकर, दोनों तरीकों से कर सकते हैं।

घरेलू 14.2 kg सिलेंडर की मई 2026 price?

दिल्ली में ₹913, मुंबई में ₹912.50, कोलकाता में ₹939 और चेन्नई में ₹928.50 है। कानपुर में यह कीमत लगभग ₹928 है।

Pankaj

पंकज एक प्रोफेशनल ब्लॉगर, कंटेंट राइटर और SEO विशेषज्ञ हैं जो 2022 से The Ballia News के लिए टेक्नोलॉजी रिव्यू, बलिया समाचार और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। Search Engine Optimization में 5 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, वे ऐसा कंटेंट तैयार करते हैं जो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी हो, बल्कि Google पर भी बेहतर रैंक करे। उनकी विशेषज्ञता टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाओं और स्थानीय समाचारों में है। किसी भी विषय पर संपर्क करने के लिए आप The Ballia News के Contact पेज का उपयोग कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment