उत्तर प्रदेश में Summer Vacation 2026 की शुरुआत 1 मई 2026 से होगी और स्कूल 30 जून 2026 तक बंद रहेंगे। यह नियम सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट — सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने यह फैसला बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए लिया है।
इस बार गर्मी ने पहले ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान तेजी से चढ़ रहा है और लू का खतरा भी हर दिन बढ़ता जा रहा है। रोज यूपी मे तापमान करीब 46 डिग्री के ऊपर जा रहा है ऐसे में यह अच्छी खबर यह है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां (Summer Vacation 2026) का ऐलान कर दिया है।
UP में Summer Vacation 2026 कब से कब तक है?
बेसिक शिक्षा विभाग ने सीधे निर्देश जारी कर दिए हैं कि 1 मई 2026 से पूरे उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में एक महीने की गर्मी की छुट्टियां होंगी। यानी स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे |
बलिया में भी अक्सर स्कूलों ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 2-3 दिन पहले ही “अनौपचारिक बंद” शुरू कर देते हैं जब तापमान 44°C+ हो जाता है—माता-पिता को व्हाट्सएप ग्रुप चेक करते रहना चाहिए। व्हाट्सप्प ग्रुप जॉइन करने के लिए यहा क्लिक करे
यूपी में स्कूल का नया समय क्या है 2026 में?
सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं चल रही हैं, लेकिन अब पूर्ण रूप से छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
क्यों लिया गया यह फैसला?
पिछले कुछ दिनों में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी जारी की है। डॉक्टरों का कहना है कि छोटे बच्चों के लिए तेज धूप और गर्मी में स्कूल जाना जोखिम भरा हो सकता है। डिहाइड्रेशन, थकान, सिरदर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।
ये भी पढे : काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बलिया में बनेगा महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर, CM योगी ने दी 50 करोड़ की मंजूरी
इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने समय से पहले स्कूलों की छुट्टियां घोषित करने का फैसला लिया। यह कदम न सिर्फ बच्चों की सेहत बचाएगा, बल्कि अभिभावकों को भी राहत देगा।
गर्मी में बच्चों की देखभाल कैसे करें
- बच्चों को दोपहर 12 बजे के बाद घर के अंदर रखें
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं, ORS और फल दें
- हल्के और सूती कपड़े पहनाएं
- अगर बच्चे में चक्कर, उल्टी या तेज बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
कुछ स्कूल छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन क्लासेस चला सकते हैं। इसलिए अपने स्कूल से नियमित संपर्क बनाए रखें।
शिक्षक संगठन गर्मी की छुट्टियों पर क्या कहते हैं?”
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने लंबे समय से मांग की थी कि गर्मी में स्कूल केवल 4 से 4.5 घंटे तक चलें। संगठन का कहना है कि बच्चों की मानसिक ऊर्जा सीमित होती है। लंबे समय तक स्कूल में रहना उनके लिए तनावपूर्ण होता है।
अभिभावकों से सवाल:
आपके बच्चे के स्कूल में गर्मी की छुट्टियां कब से शुरू हो रही हैं?
क्या आपको लगता है कि एक महीने की छुट्टियां पर्याप्त हैं या और बढ़ानी चाहिए?
कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। अगर आपके पास कोई सुझाव या अनुभव है तो शेयर करें।
यूपी मे स्कूल 1 मई से बंद रहेंगे
स्कूल जून मे खुलेगा
हा अगर ऐसे ही गर्मी बढ़ती रहेगी तो आगे छुट्टी और बडा दिया जाएगा






