Ballia News : गंगा नदी हर घंटा 2 cm बढ़ रहा जलस्तर लोग डरे हुआ है

14 September 2024: रामगढ़ से लेकर बलिया तक गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान में यह चेतावनी बिंदु को पार कर बाढ़ के स्तर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर प्रति घंटे 2 सेंटीमीटर की दर से बढ़कर 59.20 मीटर पर पहुंच चुका है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट ने सोमवार शाम को यह आंकड़ा जारी किया। वर्तमान स्थिति में गंगा का जलस्तर खतरा बिंदु 57.615 मीटर और मीडियम फ्लड स्तर 58.615 मीटर को पार कर चुका है और अब हाई फ्लड लेवल की ओर बढ़ रहा है। 2016 में गंगा का जलस्तर 60.390 मीटर और 2021 में 60.250 मीटर तक पहुंच चुका था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बाढ़ के कारण छह से अधिक गांव टापू में तब्दील हो चुके हैं। प्रभावित गांवों में बादिलपुर, जग छपरा, शुक्ल छपरा, धरमपुर मझौवा, सोनार टोला, रामगढ़, बनिया टोला, सुघर छपरा, दुबे छपरा, गोपालपुर, उदयी छपरा, प्रसाद छपरा ,उदवत छपरा शामिल हैं। बाढ़ के पानी ने एनएच-31 के पास के क्षेत्रों में भी असर डाला है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। लोग अपनी संपत्ति और मवेशियों के साथ एनएच-31 की ओर पलायन कर रहे हैं। लोगों के अंदर भय है की काही हमारा जो भी बचा है संपाति सब खतम न हो जाए लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है कोई भी मंत्री किसी भी गाव मे नहीं गए है की गाव वालों का हालत क्या है |

बाढ़ के कारण दूबे छपरा में गंगा की पलटप्रवाह से कटान तेज हो गया है। एसडीएम सदर अत्रेय मिश्रा और बैरिया एसडीएम सुनील कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पशुपालन और चिकित्सा विभाग को तुरंत बाढ़ राहत शिविर स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  Ballia khabar : थाना सिकंदरपुर मे मारपीट का वीडियो वायरल सात युवक गिरफ्तार

विद्यालयों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। प्रभावित स्कूलों में सुघर छपरा, केहरपुर, शाहपुर गंगौली, गोपालपुर, मझौंवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुघर छपरा, पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा, यशोदा देवी बालिका इंटर कॉलेज दुबे छपरा और अमरनाथ मिश्रा पीजी कॉलेज दुबे छपरा शामिल हैं।

गांवों में 35 हजार की आबादी और 500 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। गोपालपुर, दुबे छपरा, उदयी छपरा, बड़का और छोटका बुधनचक, मठिया, मुरली छपरा, जगदेवा, पाण्डेयपुर, मिश्र गिरी के मठिया, चिंतामणि राय के टोला , उदवत छपरा छपरा और अन्य क्षेत्रों की फसलें जलमग्न हो गई हैं।

बाढ़ खंड ने एनएच-31 के किनारे खोदाई का काम रोक दिया है, क्योंकि पानी के बढ़ते स्तर के कारण पाइप बिछाने में कठिनाई आ रही है।

इसके अलावा, टोंस नदी भी उफान पर है। चितबड़ागांव नगर पंचायत के शास्त्री नगर, गांधी नगर, चित्रेश्वर नगर, जवाहर नगर और राजेन्द्र नगर के निचले हिस्सों में पानी भर गया है। मानपुर (भीसापुर) में भी मकानों में पानी घुस चुका है, जिससे लोग अपने घरों को छोड़कर दूसरों के यहां शरण लेने को मजबूर हो गए हैं।

चितबड़ागांव-नगवां गाई मार्ग पर भी पानी भर गया है, जिससे अख्तियारपुर, टिकरी, बीबीपुर, बढवलिया सहित दर्जनों गांवों का आवागमन बंद हो गया है। इस स्थिति से स्कूली बच्चों, किसानों और मजदूरों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसान चिंतित हैं कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो ज्वार, बाजरा और अन्य फसलों को बड़ा नुकसान होगा।