Site icon Ballia News

Ballia News : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन: दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस

Ballia News : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन: दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस

Ballia News : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन: दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस

25 December 2024 दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह का गुरुवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। उनकी तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी, और गुरुवार शाम को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

सूत्रों के अनुसार, मनमोहन सिंह को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, और रात करीब 8 बजे उन्हें एम्स लाया गया। अस्पताल में उनकी जांच की गई, और दिल से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. नीतीश नाइक और उनकी टीम उनकी देखरेख कर रहे थे। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी दी और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हालांकि, इस निधन की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

मनमोहन सिंह, जो 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे, भारतीय राजनीति में एक अहम शख्सियत के रूप में पहचाने जाते हैं। जहा कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता है उन्होंने 1990 के दशक में पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था के सुधारों की दिशा तय की थी, जिसे आज भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव माना जाता है।

कांग्रेस के कार्यक्रम रद्द, नेताओं का एम्स के लिया रावाना

पूर्व प्रधानमंत्री की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद, कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। प्रियंका गांधी देर रात एम्स पहुंचीं, जबकि राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी कर्नाटक से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सोनिया गांधी, जो दिल्ली में ही थीं, भी अस्पताल पहुंचने के लिए निकलीं।

मनमोहन सिंह के निधन से देशभर में शोक की लहर है। उनका योगदान भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में अतुलनीय रहेगा, और उनका जाना कांग्रेस पार्टी और समूचे देश के लिए एक बड़ा नुकसान है।

बलिया न्यूज के तरफ से शत शत नमन

Exit mobile version