12 November 2024 सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में को एक हुई आत्महत्या के आरोप मे दो पुलिसकर्मी सस्पेन्ड हो गए बता दे की 10 नवंबर को एक गांव में किशोरी द्वारा छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही के कारण मुख्य आरक्षी मुनीब यादव और आरक्षी विकास कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन आदेश रविवार रात को जारी किया गया।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव मे 16 साल की लड़की का शव पंखे से लटकता मिला परिवार देखते ही दहसत मे आ गया | परिवार का आरोप है की घटना के दो दिन पहले ही थाने मे तहरीर दी गई थी। जिसमे आरोप था कोई लड़का बेटी को कोचिंग को जाते समय छेड़खानी करता है। और फोन पर धमकी देता है | परिजनों ने बताया की इसी से तंग मे आकार उनकी लड़की ने आत्महत्या कर ली |
थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि मुख्य आरक्षी मुनीब यादव और आरक्षी विकास कुमार यादव ने स्वयं शिकायती पत्र लिया था, लेकिन उस शिकायत के संबंध में पुलिस अधिकारियों को कोई सूचना नहीं दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के कारण अधिकारियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।