---Advertisement---

Ballia News : युवती की मिली सिर कटी लाश स्थानीय ग्रामीणों मे डर का माहौल

March 18, 2026 5:58 PM
Ballia News : युवती की मिली सिर कटी लाश स्थानीय ग्रामीणों मे डर का माहौल
---Advertisement---

25 October 2024  : बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के पड़री गांव के एक ताल में एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से हुड़कम्प मच गया वही गाव वालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव काफी दिन पुराना हो गया था और सड़ चुका था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव के पास से एक दुपट्टा और सैंडल भी मिला है , जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि शव किसी युवती का है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार को अतरौला गांव का एक युवक मछली मारने ताल की ओर गया था, तभी उसकी नजर एक शव पर पड़ी, जिसके सिर का अभाव था। युवक घबरा गया और तुरंत गांव वालों को सूचना दी। वही पुलिस पहुचकर शव को ताल से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

उभांव थाना के एसएचओ विपिन सिंह का कहना है कि शव की स्थिति बहुत खराब है और पहचान के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शव के सिर की तलाश में प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली है। मामले की पूरी जानकारी जांच के बाद ही दी जाएगी।

Abhishek

इस वेबसाईट पर आपकी बलिया का न्यूज ,यूपी का न्यूज , हिन्दी समाचार ,बलिया का खबर , बलिया का ब्रेकिंग न्यूज आपतक सबसे पहले अपडेट करता है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment