⏱️ अंतिम अपडेट: October 6, 2025 3:29 pm
6 october 2025 सोमवार शाम को बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना घटी, जिसमें एक युवक पर अज्ञात बाइक सवारों द्वारा गोलीबारी की गई। यह घटना सिन्हाचवर पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां 18 वर्षीय सूरज राजभर नामक युवक को गोली मारी गई। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही, इस वारदात में एक अन्य युवक अशोक राजभर को भी चाकू से हमला किया गया, जिसकी हालत भी गंभीर है।
घायल युवक सूरज राजभर का विवरण
बाता दे की घायल सूरज राजभर, जो सिंहाचवर खुर्द गांव का निवासी है, देव शरण राजभर का पुत्र है। वह शाम के समय अपने किसी काम से घर से बाहर निकला था, तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली चला दी। सूरज को गोली कंधे में लगी, जिससे वह तुरंत गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोग घबराकर मौके पर पहुंचे और घायल सूरज को पीएचसी चिलकहर भेजा। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अशोक राजभर पर चाकू से हमला
गोलीबारी की घटना में एक अन्य युवक, अशोक राजभर भी घायल हुआ है। अशोक, जो 20 वर्ष का है और लालबचन राजभर का पुत्र है, पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था और लोग घटनास्थल से इधर-उधर भाग रहे थे।
वहा के लोगों के अनुसार, जब बाइक सवार हमलावरों ने सूरज पर गोली चलाई, तभी अशोक भी उनके बचाउ में आ गया और हमलावरों ने उसे चाकू से हमला कर घायल कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम करीब शाम के समय हुआ, और उस समय इलाके में यातायात भी सामान्य था, जिसके कारण अफरा-तफरी का माहौल बना।
पुलिस कार्रवाई और जांच
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटना की तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक हमलावर को पकड़ लिया है, जबकि अन्य हमलावर फरार हो गए हैं। गड़वार थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह गोलीबारी की घटना थी, और एक हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने यह भी बताया कि घायल सूरज राजभर का आपराधिक इतिहास है और वह पहले चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की असल वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। हालांकि, यह संभावना जताई जा रही है कि सूरज राजभर के आपराधिक इतिहास और किसी पुराने विवाद के कारण यह हमला किया गया हो। इस संबंध में पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है, लेकिन जैसे ही तहरीर प्राप्त होगी, पुलिस कानूनी कार्रवाई शुरू कर देगी।
रिपोर्ट: अभिषेक , (स्थानीय रिपोर्टर, Ballia)