---Advertisement---

बलिया में शादी का झांसा देकर 6 साल तक दुष्कर्म: नेवी जॉब लगते ही छोड़ी महिला, गर्भवती कर गर्भपात कराया

पुलिस के अनुसार, एक महिला ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि सहतवार क्षेत्र के सहतवार पुरब टोला फुलवारी निवासी कृष्णा कुमार राजभर ने पिछले 6 वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसकी नेवी में नौकरी लग गई।

March 14, 2026 3:05 PM
बलिया में शादी का झांसा देकर 6 साल तक दुष्कर्म: नेवी जॉब लगते ही छोड़ी महिला, गर्भवती कर गर्भपात कराया
---Advertisement---

बलिया, 14 मार्च 2026 – बलिया सदर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर 6 साल तक शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कृष्णा राजभर ने नेवी में नौकरी लगने के बाद महिला को छोड़ दिया। महिला गर्भवती हुई तो आरोपी ने गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। यह मामला बलिया में शादी के झांसे है।

पूरा मामला: 6 साल तक शादी का झांसा, नेवी जॉब के बाद मुकरा

वादिनी ने सदर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कृष्णा राजभर (निवासी सहतवार पुरब टोला, फुलवारी, थाना सहतवार) ने पिछले 6 सालों से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला गर्भवती हुई तो कृष्णा ने कहा कि वह नेवी की तैयारी कर रहा है और कमाई का कोई स्रोत नहीं है। उसने महिला को दवा खाकर गर्भपात कराने और नौकरी लगने के बाद शादी करने का आश्वासन दिया। महिला ने कृष्णा की बात मानकर गर्भपात करा लिया।

ये भी पढे : बलिया जिला महिला अस्पताल : प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती की मौत, बच्चा भी नहीं बचा : जिला अस्पताल का ऐसे ही हालत

नेवी में नौकरी लगने के बाद जब महिला ने शादी की बात की तो कृष्णा ने उसे घर वालों से बात करने को कहा। महिला जब कृष्णा के घर गई तो घर वालों ने उसे गाली-गलौज कर घर से भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने यह बात कृष्णा को बताई तो उसने कहा कि घर वाले सही कह रहे हैं। इस संबंध में थाना सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी: मुखबिर की सूचना पर टीम ने पकड़ा आरोपी

शनिवार को उप निरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा की टीम क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर बैष्णवी लाज, सहतवार क्षेत्र से कृष्णा कुमार राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 69, 89, 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय बलिया में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Abhishek

इस वेबसाईट पर आपकी बलिया का न्यूज ,यूपी का न्यूज , हिन्दी समाचार ,बलिया का खबर , बलिया का ब्रेकिंग न्यूज आपतक सबसे पहले अपडेट करता है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment