Ballia News :छेड़खानी से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या, एक दिन पहले थाने में की थी शिकायत

10 November 2024 : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना घटी। एक किशोरी का शव अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे के हुक से लटका हुआ पाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि किशोरी को छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या करनी पड़ी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस ने घटना की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।परिजनों के अनुसार, किशोरी को कुछ समय से छेड़खानी का सामना करना पड़ रहा था, जिससे वह बहुत परेशान थी।

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी, जो 10वीं कक्षा की छात्रा थी, शनिवार को घर में मृत पाई गई। वह पास के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने जाती थी, लेकिन शनिवार के दिन वह कोचिंग नहीं गई। उसकी मां और पिता किसी काम से बाहर गए थे, जबकि छोटे भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। जब पिता सुबह करीब 10 बजे घर लौटे, तो उन्होंने अपनी बेटी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोला तो उन्हें बेटी का शव अंदर पड़ा मिला। उनकी चीख सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, और पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उसके परिजनों के अनुसार एक दिन पहले ही थाने मे शिकायत दर्ज कराई थी | लड़की के पिता ने शुक्रवार को  सिकंदरपुर थाने पहुंचकर मनचले पर उनकी पुत्री के छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने कोचिंग जाती एक किशोरी के साथ छेड़खानी की। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक लगातार छेड़खानी करता था और फोन कर धमकी भी देता था। घटना के दौरान किशोरी ने शोर मचाया, जिससे आरोपी भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  Ballia News : डिवाइडर से टकराकर नाले में गिरी कार, डॉ. अरविंद कुमार स्वर्णकार की मौत, दोस्त की हालत गंभीर

Leave a Comment