Ballia News: देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन से लौट रहे डीजे वाहन पर सवार युवक की करंट लगने से मौत

13 October 2024 रसड़ा : बलिया मे देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन बाद लौट रहे युवक् को करंट लगने से मौत 3 लोग जिसमे झुलस गए |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बाता दे की रसड़ा क्षेत्र मे शनिवार रात को देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन से लौट रहे डीजे वाहन बिजली के तार के संपर्क मे आने से एक युवक की मौत हो गई वही तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने तत्काल अधिकारी को इस बात का जानकारी दी |

शनिवार रात को रसड़ा कस्बे में गाजीपुर से आया एक डीजे वाहन मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा से होकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान, वाहन रसड़ा-कासिमाबाद राजमार्ग पर अखनपुरा गांव के पास बिजली की तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें चार लोग झुलस गए।

सीओ ने जानकारी दी कि घायलों को तुरंत रसड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विशाल शर्मा (27) को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों, मनोज, शुभम और आयुष का इलाज जारी है। विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है | सभी चारों व्यक्ति गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं।

See also  Ballia News : बेखौफ बदमाश ने युवक को गोली मारी, आरोपी फरार।

Leave a Comment