---Advertisement---

UP School Summer Timetable 2026 : यूपी मे बदल स्कूल का समय अब अब कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर

April 21, 2026 5:04 AM
UP School Summer Timetable 2026 : यूपी मे बदल स्कूल का समय अब अब कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है बेसिक शिक्षा विभाग ने इस गर्मी के मौसम को देखते हुए स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे कर दिया है। यह नई यूपी मे समय-सारिणी 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी और प्रदेश के लगभग 1.5 लाख बेसिक स्कूलों पर लागू रहेगी।वही शिक्षक स्टाफ दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में रहेगा।

यूपी में नया स्कूल टाइम क्या है?

  • कक्षाएं: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास: सुबह 7:30 से 7:40 बजे तक
  • लंच करने का समय : सुबह 10:00 से 10:15 बजे तक
  • शिक्षक एवं स्टाफ का समय : सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेंगे

बेसिक शिक्षा निर्देशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। उन्होंने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सूचित दिए हैं कि इस नई व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

School Closed 2026 news

मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए क्या है प्रावधान?

निदेशक ने यह साफ किया कि मान्यता प्राप्त (प्राइवेट) विद्यालयों के प्रबंधन समिति को अपना समय खुद से तय करने का अधिकार है। हालांकि, विभाग ने सुझाव दिया है कि वे भी बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर समय में बदलाव करें।

शिक्षक संगठन क्या मांग कर रहे हैं?”

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, प्राथमिक संवर्ग ने लंबे समय से मांग की थी कि गर्मी में स्कूल साढ़े चार घंटे और सर्दी में पांच घंटे तक ही चलें। प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि बच्चों की मानसिक और शारीरिक ऊर्जा सीमित होती है। लंबे समय तक स्कूल में रहना उनके लिए तनावपूर्ण होता है। संगठन ने आरटीई-2009 के अनुसार शैक्षणिक घंटों को निर्धारित करने की मांग भी की है।

ये भी पढे : बलिया में मेडिकल कॉलेज : 35.23 करोड़ से बनेगा मेडिकल बाईपास कॉरिडोर, 1.73 करोड़ की पहली किस्त जारी

क्यों जरूरी था यह बदलाव?

  • भीषण गर्मी और हीटवेव से बच्चों में डिहाइड्रेशन, थकान और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही थीं
  • दोपहर की तेज धूप में आने-जाने में बच्चों को काफी परेशानी हो रही थी
  • शिक्षक संगठनों और अभिभावकों की लगातार मांग के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई की

अभिभावकों और छात्रों के लिए सलाह

  • बच्चों को सुबह जल्दी तैयार करके स्कूल भेजें
  • पानी की बोतल, छाता या कैप और हल्के कपड़े साथ रखें
  • दोपहर 12:30 बजे के बाद बच्चों को घर पर आराम करने दें
  • अगर कोई स्वास्थ्य समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

यह फैसला पूरे उत्तर प्रदेश के लगभग 1.5 लाख बेसिक स्कूलों पर लागू होगा। बलिया सहित सभी जिलों में नई समय-सारिणी 1 अप्रैल से प्रभावी रहेगी।

क्या Private schools पर भी यह नियम लागू है?

नहीं ये प्राइवेट स्कूल पर लागू नहीं है वो खुद से अपना निर्णय ले सकते है

गर्मियों की छुट्टियां कब से शुरू होंगी 2026 में?

गर्मियों की छुट्टी का अभी कोई आदेश आया नहीं है उम्मीद है की मे से जून तक होगा

Pankaj

इस वेबसाईट पर आपकी बलिया का न्यूज ,यूपी का न्यूज , हिन्दी समाचार ,बलिया का खबर , बलिया का ब्रेकिंग न्यूज आपतक सबसे पहले अपडेट करता है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment